सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 76,640.54 करोड़ रुपये घटा

नईदिल्ली । सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 76,640.54 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें सबसे अधिक नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। वहीं, बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 फीसदी टूट गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। समीक्षाधीन हफ्ते में एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 43,578.18 करोड़ रुपये घटकर 7,97,422.67 करोड़ रुपये रह गया । इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 13,004.97 करोड़ रुपये घटकर 5,54,326.75 करोड़ रुपये रह गई । एचडीएफसी का बाजार हैसियत 9,543.39 करोड़ रुपये टूटकर 4,48,566.27 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 5,392.88 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,41,634.86 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं, बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का मार्केट कैप 4,184.03 करोड़ रुपये घटकर 13,34,579.57 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि एसबीआई का बाजार हैसियत 937.09 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,82,999.70 करोड़ रुपये रह गया । इसके उलट इंफोसिस का मार्केट कैप 15,055.86 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,77,343.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया । इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 11,370.14 करोड़ रुपये बढक़र 4,68,639.08 करोड़ रुपये पर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 6,436.35 करोड़ रुपये लाभ के साथ 11,88,153.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 3,190 करोड़ रुपये चढक़र 3,73,000.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में आरआईएल पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

Comments are closed.