ओलंपिक-2036 के लिए राष्ट्रव्यापी टैलेंट हंट और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं की जाएंगी प्रदान

ओलंपिक के लिए विशेष तैयारियों की घोषणा

नई दिल्ली ।पीएम मोदी ने लाल किले से 2036 ओलंपिक के लिए विशेष तैयारियों की घोषणा की, जिसमें भारत का लक्ष्य सभी स्पर्धाओं में भाग लेना है। इसके लिए 5-15 साल के बच्चों के लिए राष्ट्रव्यापी टैलेंट हंट और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
देश की आजादी के जश्न के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ओलंपिक-2036 को लेकर खास एलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश को अब ओलंपिक में होने वाले हार इवेंट में हिस्सा लेने के बारे में सोचना चाहिए। पीएम ने साथ ही प्राचीर से खेलों की खास तैयारी का बिगुल भी बजा दिया।
मोदी ने इस मौके पर एक राष्ट्रव्यापी टैलेंट हंट का एलान किया है जिसके तहत प्रतिभाशाली बच्चों को चिह्नित किया जाएगा और उन्हें विश्व स्तरीय ट्रेनिंग की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी ताकि भारत अपने ओलंपिक मिशन को मजबूती से हासिल कर सके।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने खेलों में अपना अलग स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि इसे और आगे ले जाने का समय आ गया है। पीएम मोदी ने कहा, “भारत वैश्विक खेल जगत में अपना खास स्थान बना रहा है। हम लगातार अपना राष्ट्रगान सुन रहे हैं और तिरंगे को ऊपर जाते हुए देख रहे हैं। टॉप्स ने काफी सफलता हासिल की है। खेलो इंडिया हो या यूनिवर्सिटी गेम्स, बीच गेम्स, विंटर गेम्स या स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स मेडिसन, स्पोर्ट्स न्यूट्रीशियन भारत बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

Comments are closed.