उतार-चढ़ाव के बीच टूटा शेयर बाजार, निफ्टी 24200 के नीचे बंद तो सेंसेक्स 122 अंक फिसला

भारतीय रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 93.19 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

0

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले। लेकिन बाद में लाल निशान पर चले गए। फिर चढ़े भी लेकिन बाजार बंद होते-होते भारी गिरावट दर्ज की गई। 16 अप्रैल को सेंसेक्स 122 अंक गिरकर 77,988.68 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 24,196 के स्तर पर बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। सेंसेक्स 565.18 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,676.42 पर, और निफ्टी 156.20 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,387.50 पर खुला था।
गुरुवार को भारतीय रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 93.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछले दिन यह 93.37 पर बंद हुआ था।
16 अप्रैल को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय इक्विटी इंडेक्स मामूली नुकसान के साथ बंद हुए। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 77,988.68 पर और निफ्टी 34.55 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,196.75 पर बंद हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.