स्पाइसजेट का कार्गो कारोबार होगा स्पाइस एक्सप्रेस को हस्तातंरित

नईदिल्ली,18 अगस्त । सस्ती विमानन सेवा प्रदान करने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने 2556 करोड़ रुपये के कार्गो कारोबार को अपनी सहायक इकाई स्पाइस एक्सप्रेस एंड लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड को हस्तातंरित करने की घोषणा की है।
कंपनी के अध्यक्ष अजय सिंह ने आज घोषणा करते हुये कहा कि यह प्रस्तावित हस्तातंरण से नयी कंपनी को तीव्रता से इस क्षेत्र में बढऩे में मदद मिलेगी। इसके साथ ही स्पाइस एक्सप्रेस अपने बल पर पूंजी जुटा सकेगी और कारोबार को बढ़ा सकेगी।
कंपनी ने कहा कि उसका लॉजिस्टिक कारोबार का मूल्यांकन 2555/77 करोड़ रुपये किया गया है और यह हस्तातंरण स्पाइसजेट और उसके शेयरधारकों के हित में रहेगा ।
एक अक्टूबर 2021 से स्पाइस एक्सप्रेस के एक अलग ईकाई के रूप में कारोबार शुरू करने की संभावना है। यह लॉजिस्टिक ईकाई का अभी देश में 68 स्थानों पर और विदेशों में 110 स्थानों पर कारोबारी नेटवर्क है।

Comments are closed.