फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन में 1,019 से ज़्यादा दिव्यांग कर्मचारी
फ्लिपकार्ट चेन नेटवर्क में नया डिलीवरी हब शामिल
नयी दिल्ली: काम करने की जगह और सप्लाई चेन को विविधतापूर्ण और समावेशी बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए फ्लिपकार्ट अपने विविधता कार्यक्रम को मज़बूत बना रहा है। इसका उद्देश्य सभी लिंगों, जातीयताओं और दिव्यांग प्रतिभाओं को अपनी वर्कफोर्स में शामिल करना है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस पहल के तहत्, ईडीएबी (दिव्यांग ईकार्टियन) की सहायता करने और दिव्यांगो को रोजगार खोजने में मदद की जा रही है। यह पहल फ्लिपकार्ट द्वारा काम करने की जगह को विविधतापूर्ण और समावेशी बनाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
फ्लिपकार्ट ने बदलाव लाने में प्रमुख भूमिका निभाते हुए नई दिल्ली के अपने सप्लाई चेन नेटवर्क में नया डिलीवरी हब शामिल किया है जिसका पूरा प्रबंधन 50 दिव्यांग कर्मियों द्वारा किया जाएगा। ये कर्मचारी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैशियर, टीम लीडर सहित विभिन्न पदों पर तैनात होंगे। अपनी इस पहल के जरिए फ्लिपकार्ट दिव्यांगों की क्षमताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा और साथ ही, दिव्यांगों के लिए रोजग़ार से जुड़ी गलत धारणाओं को भी तोड़ेगा। वे बेहतरीन तरीके से हब का पूरा प्रबंधन संभालते हुए हर दिन 1100 से ज्यादा डिलिवरी भी करते हैं। यह दिव्यांगों के लिए काम करने का बेहतर ईकोसिस्टम तैयार करने और उन्हें नियमित बिजनेस ऑपरेशन में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
00
Comments are closed.