नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरी दर में संशोधन को लेकर लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने वाले मजदूरों को अब पहले के मुकाबले प्रतिदिन के हिसाब से ज्यादा मजदूरी मिलेगी। सरकार ने मनरेगा मजदूरी दर में 3 से 10 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। पूरे भारत में औसत मनरेगा मजदूरी बढ़ोतरी 28 रुपये प्रति दिन है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए औसत वेतन 289 रुपये होगा जबकि वित्त वर्ष 23-24 के लिए 261 रुपये है।
आपको बता दें, मनरेगा योजना का संचालन करने वाले ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में संशोधित मजदूरी दरों को नोटिफाई करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति हासिल की थी, क्योंकि आगामी आम चुनावों के लिए देश भर में आदर्श आचार संहिता पहले से ही लागू है। मौजूदा समय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की मजदूरी सीपीआई-एएल (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक- कृषि श्रम) में बदलाव के आधार पर तय की जाती है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति को दर्शाती है।
सरकार के इस नोटिफिकेशन से पता चलता है कि हरियाणा में प्रतिदिन अधिकतम 374 रुपये मजदूरी मिलेगी। सबसे कम अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के लिए 234 रुपये प्रतिदिन तय किया गया है। गोवा (10.56 प्रतिशत) और कर्नाटक (10.4 प्रतिशत) में सबसे अधिक प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मजदूरी दरों में सिर्फ 3 प्रतिशत की सबसे कम बढ़ोतरी की गई है। आंध्र प्रदेश (10.29त्न), तेलंगाना (10.29त्न) और छत्तीसगढ़ (9.95त्न) में जोरदार प्रतिशत वृद्धि हुई है। केंद्र ने केंद्रीय बजट 2024-25 में मनरेगा के लिए 86,000 करोड़ रुपये अलॉट किए थे। यह चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा के संशोधित अनुमान के बराबर था।
9 Comments
Leave A Reply
Cancel Reply
t1jt70
проститутки спб с реальными фото порно онлайн без смс и регистрации брат с
сестрой порно видео японское метро ripples порно
игра
acquisto di farmaci in Italia online cuve Diemen médicaments commander à Paris
consulta il prezzo di farmaci in Italia Dermapharm Puente Alto medicamentos à prix abordable
en Belgique
1996 жылы 15 қаңтарда қай жануардан толгау махамбет, соғыс махамбет куаныш шонбай личная жизнь,
қуаныш шонбай биография қазақша байтерек жаңа жыл, кабдол жана жыл скачать
cm91ng
мәңгілік ел сөзінің мағынасы, мәңгілік ел өз
ойым жүрек жүрек сені сүйдім скачать,
қыздархан еркінқызы жүрек скачать улбосын кенжебеккызы коштаспайыкшы скачать,
қоштасу үшін жолығайын ба скачать шығармашылық қиялды анықтауға арналған әдістемелер, қиял және елестету
жоғаламыз каракесек текст,
қаракесек өтер өмір скачать bilimland ұбт, математика ұбт тақырыптары келіндер сайысы номинация, келіндер сайысы сценарий расписание поездов луговой, расписание поездов сегодня
sim6fc