अपने Aadhaar Card को बनाएं और भी ज्यादा सुरक्षित, ऑनलाइन ही लॉक करें

बायोमेट्रिक डाटा- ये हैं आसान स्टेप्स

kaam ki baat: आधार कार्ड हर जरूरी काम के लिए जरूरी हो गया है. इसे पक्के दस्वावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपको सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाना है, तो उसके लिए आपके पास आधार कार्ड का होना अनिवार्य है. (Aadhaar Card). वहीं अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो आपको उसके लेकर सुरक्षित भी रहना चाहिए. क्योंकि अभी कई सारे ऐसे मामले आएं हैं, जहां कई लोगों का आधार कार्ड का डाटा चोरी हुआ है.इसको लेकर आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI आधार से जुड़ी सुविधाओं को और ज्यादा सुरक्षित करने के लिए लगातार कदम उठाती रहती है.
बता दें कि आधार कार्ड का वेरिफिकेशन कई जगहों पर किया जाता है, इसलिए आधार के बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का गलत इस्तेमाल हो सकता है. इसी के चलते आधार कार्ड (Aadhaar) को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए UIDAI की ओर से लॉक और अनलॉक करने की सुविधा दी गई है.
UIDAI ने दी ये सुविधा
आधार कार्ड को और सुरक्षित बनाने के लिए UIDAI ने बायोमेट्रिक को लॉक करने की सुविधा दी है. UIDAI के मुताबिक, बायोमेट्रिक को लॉक करने के बाद कोई भी आपके डाटा का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. ऐसा करने से आपका आधार कार्ड पहले से और भी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा.
किस तरह का आधार कार्ड होगा वैलिड
UIDAI ने ट्वीट में बताया कि uidai.gov.in से डाउनलोड किया गया आधार या आधार लेटर या एम-आधार (m-aadhaar) प्रोफाइल या आधार पीवीसी कार्ड, जो UIDAI की ओर से जारी किया गया हो, उसे ही आधार कार्ड (Aadhaar Card) से जुड़े काम में इस्तेमाल किया जा सकता है.
UIDAI ने दिया सुरक्षा का हवाला
आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने कहा कि खुले बाजार से बनाए गए आधार पीवीसी कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है. UIDAI ने कहा कि प्लास्टिक कार्ड बनवाने के लिए कोई भी ग्राहक 50 रुपए चुकाकर उसके पोर्टल पर ऑर्डर कर सकता है.

Comments are closed.