अब गूगल-पे के जरिये खुलवा सकते हैं एफडी
बैंकों पर सावधि जमा करने वाले ग्राहकों की निर्भरता अब होगी खत्म
नई दिल्ली अब गूगल पे ने सावधि जमा (एफडी) करने का ऑफर दिया है गूगल पे ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए फिनटेक कंपनी सेतु के साथ इसी आशय का समझौता किया है। जिसके तहत सेतु के एपीआई के जरिये ही भारत के ग्राहकों को एफडी की स्कीम दी जाएगी। दरअसल, फिनटेक स्टार्टअप बिल भुगतान, बचत, क्रेडिट और भुगतान में ग्राहकों को एपीआई प्रदान करता है। मशाबले की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पहले ही प्लेटफ़ॉर्म पर एक परीक्षण संस्करण तैयार कर लिया है जो एफडी के लिए विभिन्न अवधियों की पेशकश करता है।
उल्लेखनीय है कि गूगल ने एफडी देने की शुरुआत इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ शुरू किया है। उसके साथ हुए करार के मुताबिक इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी एक महज एक साल के लिए ही दी
Comments are closed.