सात सौ से अधिक नागरिकों ने प्रधानमन्त्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को आचार संहिता का बताया उल्लंघन , चुनाव आयोग से की शिकायत

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

7

नई दिल्ली: सात सौ से अधिक पूर्व नौकरशाह, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों ने चुनाव आयोग को एक शिकायत पर हस्ताक्षर कर यह आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 अप्रैल को दिए गए अपने ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ के माध्यम से आचार संहिता का उल्लंघन किया.उन्होंने कहा कि भाषण दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो जैसे सरकारी पैसे से चलने वाले मंचों पर प्रसारित किया गया, जो सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करके एकतरफ़ा चुनावी प्रचार करने जैसा है.
यह संबोधन एक सार्वजनिक भाषण था, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों को निशाना बनाया. यह भाषण तब दिया गया जब उनकी सरकार की महिलाओं को आरक्षण देने की कोशिशें – जिसके लिए लोकसभा का विस्तार करने और परिसीमन प्रक्रिया शुरू करने की योजना निचले सदन में नाकाम हो गईं.उन्होंने कहा कि यह भाषण दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो जैसे सरकारी पैसे से चलने वाले मंचों पर प्रसारित किया गया था, जो सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करके एकतरफ़ा चुनावी प्रचार करने जैसा है
आचर संहिता के नियमों का हवाला देते हुए हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि इससे सत्ताधारी दल को अनुचित लाभ मिला और निष्पक्ष चुनावी माहौल को नुकसान पहुंचा.
शिकायत में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा सरकारी मशीनरी और जनसंचार माध्यमों का इस्तेमाल चुनावी प्रचार और एकतरफ़ा दुष्प्रचार करना आचार संहिता का एक गंभीर उल्लंघन है.
विपक्षी दलों – कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – ने भी आचार संहिता उल्लंघन का मुद्दा उठाया है.
शिकायतकर्ताओं ने इस मामले में जांच, उचित कार्रवाई, भाषण को हटाने की संभावना और अगर पहले से मंज़ूरी दी गई थी, तो दूसरे दलों को भी मीडिया में बराबर समय देने की मांग की है.

7 Comments
  1. Haroldblono says

    discover here square login

  2. DonaldSek says

    other
    square login

  3. spiritual purity says

    What’s up, this weekend is pleasant in favor of me, as this time i am reading this great informative piece of writing
    here at my residence.

  4. BrentTib says

    see page
    square login

  5. ZOOLANDIA says

    Valuable info. Lucky me I discovered your web site accidentally, and I’m
    surprised why this accident did not took place in advance!
    I bookmarked it.

    Here is my homepage ZOOLANDIA

  6. MU88_yt6 says

    From a technical standpoint mu88.com performs quite well with fast load times across both desktop and mobile platforms, the responsive design renders cleanly on smaller screens, and the overall UI is intuitive with minimal bloat, though I did notice one minor lag spike during peak hours which could use optimization.

  7. Richardtow says

    take a look at the site here Ledger Live

Leave A Reply

Your email address will not be published.