भारतवंशी शीरिषा बांदला ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की बनी तीसरी महिला

(ट्रूथ)
ट्रूथ । ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन ने इतिहास रच दिया है। अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा देने के मकदस से अंतरिक्ष यात्रा पर गए ‘वर्जिन गैलैक्टिक’ के रिचर्ड ब्रैनसन रविवार को एक निजी स्पेसक्राफ्ट के जरिए सुरक्षित वापस आ गए हैं। अंतरिक्ष यान न्यू मैक्सिको के दक्षिणी रेगिस्तान से स्थानीय समयानुसार सुबह 8.40 बजे अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। ब्रैनसन के साथ कंपनी के पांच कर्मचारियों ने भी उड़ान भरी। ये पूरा सफर करीब 56 मिनट का रहा। ब्रैनसन ने अचानक ही पिछले दिनों ट्विटर पर अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा की थी। उनकी उड़ान का मकसद अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा देना है जिसके लिए पहले से 600 से ज्यादा लोग इंतजार कर रहे हैं। इस यात्रा में उनके साथ भारतीय मूल की सिरिशा बांदला भी थीं। इसके साथ ही सिरिशा भारत में जन्मी दूसरी और स्पेस में जाने वाली तीसरी भारतीय महिला बन गई हैं। उनसे पहले ये उपलब्धि कल्पना चावला ने हासिल की थी। चावला ने 2003 में अमेरिकी स्पेस एजेंसी हृ्रस््र के कोलंबिया मिशन को अंजाम दिया। वहीं, विंग कमांडर राकेश शर्मा ने पहली बार भारतीय नागरिक के तौर पर स्पेस की यात्रा की।

Comments are closed.