देश के पहले अंडरवाटर मेट्रो रेल सेक्शन का उद्घाटन

भारत में किसी भी बड़ी नदी के नीचे बनने वाली पहली ट्रांसपोर्ट सुरंग का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो रेल सेक्शन का उद्घाटन किया. हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो खंड पर ‘‘भारत में किसी भी बड़ी नदी’’ के नीचे बनने वाली पहली ट्रांसपोर्ट सुरंग है.
यह हुगली नदी के नीचे से गुज़रती है, जिसके पूर्वी और पश्चिमी तट पर कोलकाता और हावड़ा शहर हैं. ये पूरा मेट्रो प्रोजेक्ट 16.6 किलोमीटर लंबा गलियारा है. अप्रैल 2023 में हुगली में पानी के अंदर इसका ट्रायल किया गया था.

Comments are closed.