फिर एक नए विवाद में घिरी आईवियर कंपनी लेंसकार्ट

धार्मिक प्रतीकों को हटाने से इनकार करने पर नौकरी से निकाला

0

गांधीनगर : आईवियर कंपनी लेंसकार्ट एक नए विवाद में घिर गई है। अब खुद को कंपनी का एक पूर्व कर्मचारी बताने वाले युवक ने दावा किया है कि धार्मिक प्रतीकों को हटाने से इनकार करने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। खुद को कंपनी का पूर्व कर्मचारी बताने वाले जील सोगसिया ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि उन्हें कंपनी ने अपनी शिखा काटने, ओम का टूट मिटाने और तिलक हटाने के लिए कहा था। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किय, तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। यह आरोप ऐसे समय में सामने आया है जब कंपनी में ड्रेस कोड लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है।
डॉ. आनंद रंगनाथन ने जील सोगसिया के इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मुझे लेंसकार्ट कंपनी की तरफ से अपनी शिखा काटने और तिलक हटाने का आदेश दिया गया। जब मैंने ऐसा करने से मना कर दिया, तो मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। यह सरासर भेदभाव और कट्टरता है, जो किसी अंदरूनी मेमो का पालन करने से कहीं आगे की बात है। उन्होंने पीयूष बंसल को टैग करते हुए आगे लिखा कि श्री सोघासिया को वापस बुलाया जाना चाहिए और उन्हें फिर से नौकरी पर रखा जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.