रायपुर : रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग-हटिया-दुर्ग के मध्य 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 मार्च 2024 तक किया जा रहा है यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इस गाड़ी के परिचालन का विस्तार 28 जून 2024 तक किया जा रहा है। परिचालन में विस्तार होने के बाद गाड़ी संख्या 08186 दुर्ग-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 03 अप्रैल से 28 जून 2024 तक चलेगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08185 हटिया-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हटिया से प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को 02 अप्रैल से 27 जून 2024 तक चलेगी।
Comments are closed.