12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी , बंगाल-सिक्किम-नॉर्थ ईस्ट में रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए देश के 12 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी भारत और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में हालात सबसे गंभीर हैं।
1. पश्चिम बंगाल – उप-हिमालयी इलाकों में 28 अप्रैल को बहुत भारी बारिश, 70 km/h की आंधी
2. सिक्किम – 29 अप्रैल से 1 मई तक लगातार भारी बारिश
3. असम – 30 अप्रैल तक मूसलाधार बारिश
4. मेघालय – 30 अप्रैल तक तेज बारिश
5. अरुणाचल प्रदेश – 2 मई तक भारी बारिश के दौर
6. बिहार – कई जिलों में भारी बारिश, ओले-आंधी
7. नागालैंड – तेज बारिश का अलर्ट
8. मणिपुर – भारी बारिश की संभावना
9. मिजोरम – लगातार बारिश का दौर
10. त्रिपुरा – तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा
11. केरल – 29 अप्रैल से 1 मई तक दक्षिणी जिलों में भारी बारिश
१२. तमिलनाडु में भी अलर्ट
पश्चिमी तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर, इरोड, सेलम, कृष्णागिरि, धर्मपुरी में 30 अप्रैल से 2 मई तक भारी बारिश होगी।
बाकी राज्यों में हल्की बारिश/आंधी
उत्तरप्रदेश , झारखंड, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में 70 km/h की तेज हवा, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होगी। हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश के साथ ऊंचाई पर बर्फबारी।
भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी: बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में थंडरस्क्वॉल के दौरान 70 km/h तक हवा चल सकती है। नदियों का जलस्तर बढ़ने और लैंडस्लाइड का खतरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.