भवानीपुर में दीदी का किला ढहा: सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों से हराया

नंदीग्राम के बाद भवानीपुर भी छिना, ममता बनर्जी को गढ़ में मिली सबसे बड़ी सियासी हार

0

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भवानीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हरा दिया है। सुभेंदु अधिकारी को 73917 वोट मिले जबकि आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी को 58812 वोट ही मिल सके
शुरुआती रुझानों में मुकाबला कांटे का नजर आ रहा था, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, शुभेंदु अधिकारी ने लगातार बढ़त बनाई और अंततः निर्णायक जीत दर्ज की। भवानीपुर सीट को ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में यहां मिली हार न सिर्फ व्यक्तिगत झटका है, बल्कि पार्टी के लिए भी बड़ा संदेश है। वहीं शुभेंदु अधिकारी की यह जीत उन्हें राज्य की राजनीति में और मजबूत स्थिति में खड़ा करती है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.