दस राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट , मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट

0

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने 10 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है भीषण गर्मी और लू ने उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले रखा है, लेकिन इस बीच 10 राज्यों में मौसम बिगड़ने का अनुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश आने की संभावना है। इसमें सबसे ऊपर असम का नाम है। वहां, भीषण बारिश का दौरा जारी है, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। वहीं,21 से 23 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश तथा 21 से 22 अप्रैल के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मेघालय में 21 अप्रैल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 21 अप्रैल को ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आंधी के साथ भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों, फल और सब्जियों को ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बचाने के लिए जरूरी सावधानी बरतें।
छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 से 5 दिन तक छत्तीसगढ़ सहित देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में लू चलने की प्रबल सम्भावना है। छत्तीसगढ़ , हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल में गंगा के मैदानी भाग, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के छिटपुट इलाकों में 21 से 25 अप्रैल के बीच लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 26 अप्रैल के दौरान पश्चिमी बंगाल में गंगा के कुछ मैदानी इलाकों, 21 से 22 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 21 से 24 अप्रैल के दौरान केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलावा 24 और 25 अप्रैल को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है। साथ ही 21 अप्रैल को हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और 21 से 22 अप्रैल के बीच ओडिशा में कुछ इलाकों में रात का तापमान बढ़ने का अनुमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.