300 साल पुराना मुकुट गायब, 1858 में राजा ने बनवाया था पांच किलो चांदी से
राज महल परिसर के मंदिरों में पूजा पाठ के लिए आरोपी को दी थी जिम्मेदारी, पूछताछ के दौरान दे रहा गोलमोल जवाद
महासमुंद। राजमहल परिसर के मंदिरों से 300 साल पुराना मुकुट गायब होने का मामला सामने आया है। यह मुकुट बेशकीमती है, इसे राजा ने सन 1858 में पांच किलो चांदी से बनवाया था। मंदिर की देखभाल करने वाले महंत के पास जब उक्त मुकुट नहीं मिला और उसके बारे में जानकारी नहीं दी गई तो राजमहल के थयेन्द्र प्रताप सिंह पिता नरेन्द्र प्रताप सिंह ने थाने में महंत के खिलाफ गबन का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी मंहत के खिलाफ गबन का मामला 406 दर्ज कर लिया गया है। वहीं महंत पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार राज महल परिसर में राधाकृष्ण व भगवान जगन्नाथ का मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण थियेन्द्र प्रताप सिंह के पूर्वजों ने 1858 में कराया था। मंदिर निर्माण के दौरान भगवान के लिए पांच किलो चांदी से 5 नग मुकुट बनवाए थे और उक्त मंदिर की देखरेख के लिए ट्रस्ट बनाकर दीपक मंहत के पिता को वहां का महंत नियुक्त किया था। इसके बाद 2008 में दीपक महंत को मंदिर की जिम्मेदारी मिली। इस वर्ष जब रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बड़े भैया बलराम व बहन सुभद्रा के सिर पर जब मुकुट नहीं था, तो इस संबंध में दीपक महंत से जानकारी ली गई, लेकिन वह गोलमोल जवाद देने लगा और मुकुट के बारे में नहीं बताया।
रथयात्रा के दौरान हुई मुकुट गायब की जानकारी
थाना प्रभारी सिद्ध्ेश्वर सिंह ने बताया कि 2008 से दीपक महंत को मंदिर की जिम्मेदारी दी गई थी। 2019 में जब रथयात्रा निकली तो मुकुट का श्रृंगार किया गया था, लेकिन जब 2021 में रथयात्रा निकली तो, मुकुट का श्रृंगार नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि दीपक महंत का जब एक्सीडेंट हुआ तो वह वृंदावन चला गया था। 2019 में फिर वापस आया और मंदिर में पूजा पाठ करने लगा। कोरोना काल के दौरान मंदिर में लोगों व समितियों के पदाधिकारियों का आना जाना बंद हो गया था। इस दौरान रथयात्रा भी नहीं निकली थी, इसलिए मुकुट की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। 2021 के रथयात्रा के के लिए 10 जुलाई को बैठक की गई उस वक्त महंत से मुकुट के बारे में पूछताछ किया गया, लेकिन गोलमोल जवाब दिया। गांव में बैठक कर उक्त मुकुट के बारे में दीपक से पूछताछ की गई फिर भी सही जवाब नहीं दिया।
Comments are closed.