टोक्यो ओलंपिक : पीवी सिंधु ने मैच में दिखाया दम, 29 मिनट में जीता मुकाबला

मुकाबला- सानिया-अंकिता ने किया निराश

0

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने इस्राइल की केन्सिया पोलिकारपोवा को आसानी से मात दी। केवल 29 मिनट में ही सिंधु ने पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरी ओर टेनिस में स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार अंकिता रैना को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी पहले ही राउंड में बाहर हो गई है। यूक्रेन की जोड़ी के खिलाफ उन्होंने पहला सेट 6-0 से अपने नाम किया था। इसके बाद यूक्रेन की जोड़ी ने अगले दो सेट 7-6, 8-10 से अपने नाम किए और मुकाबला जीत लिया। रविवार को भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और मेडल की दावेदार मनु भाकर और यशस्विनी सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। लेकिन स्टार शटलर पीवी सिंधु ने अपना पहला मैच एकतरफा अंदाज में जीतते हुए भारतीय फैन्स को खुश होने का मौका दिया। उन्होंने यह मैच महज 29 मिनट में जीत लिया। टेनिस में स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार अंकिता रैना को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा है।
बता दें कि जापान के टोक्यो शहर में आयोजित हो रहे ओलंपिक खेलों का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने से उत्साहित भारत को आज कई इवेंट में पदकों की उम्मीद है। आज भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, हॉकी, मुक्केबाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस और स्विमिंग में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.