जबलपुर में नर्मदा नदी में डूबा सैलानियों से भरा क्रूज : चार की मौत, 30 से ज्यादा पर्यटक थे सवार
जबलपुर में नर्मदा नदी में सैलानियों से भरा क्रूज डूबा
जबलपुर : जबलपुर के जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर बरगी बांध में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के कारण एक क्रूज डूब गया, जिसमें 30 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 14 को बचाया गया है। बचाव कार्य जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। हादसे में अब तक चार पर्यटकों के मौत हो चुकी है। रेस्क्यू टीम को चारों के शव मिल चुके है। 14 लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू जारी है।
तेज हवाओं में बिगड़ा संतुलन
घटना गुरुवार की शाम लगभग छह बजे की है। बताया जाता है कि क्रूज पर्यटकों को लेकर लहरों के बीच जा रहा था। तभी अचानक तेज आंधी चली और क्रूज अनियंत्रित होकर बरगी बांध की लहरों में समा गया। क्रूज कैप्टन महेश पटेल भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल उनकी खोज में जुटा है।प्रशासन को जो चार शव मिले हैं, उनमें तीन महिला शामिल हैं. शुरुआती जांच के मुताबिक जबलपुर में तेज तूफान आया, जिसकी वजह से क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया. अभी अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आ रही है.
जबलपुर के बरगी में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली से लौटे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी डुमना एयर पोर्ट से सीधे बरगी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।