12 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम कार्यालय ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'
नईदिल्ली :मौसम विभाग ने देश के 12 से ज्यादा राज्यों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है जबकि यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में लू चलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंधी-तूफान की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से घरों के अंदर रहने की सलाह दी।
मौसम विभाग ने बताया कि तूफान की एक तीव्र स्थिति बनी है, जो दिल्ली में पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ रही है। इसके प्रभाव से मध्यम बारिश होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तथा बिजली कड़कने की संभावना है, जो अगले कुछ घंटों तक जारी रह सकती है। मौसम कार्यालय ने इस संबंध में ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है।20 और 21 अप्रैल को विदर्भ में; 18, 20 और 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में; और 19 तथा 20 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।