बरमेकला ब्लॉक में लगभग एक करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

वित्त मंत्री ने नौ लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन

0

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ पी चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में शामिल बरमेकला ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया
विकास कार्यों में जिला खनिज संस्थान न्यास योजनांतर्गत स्वीकृत सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य फुरसो घर से लक्ष्मीनारायण घर तक स्वीकृत राशि 10 लाख का लोकार्पण, नाली निर्माण कार्य (बाजार परिसर में) स्वीकृत राशि 10 लाख, गौण खनिज मद योगनांतर्गत स्वीकृत – सी.सी.रोड निर्माण कार्य (बाजार परिसर में) स्वीकृत राशि 13 लाख , गौण खनिज मद योगनांतर्गत स्वीकृत बाजार परिसर में रोड का मरम्मत (जीर्णोद्धार कार्य) स्वीकृत राशि – 5 लाख लोकार्पण, मनरेगा योगनांतर्गत स्वीकृत समुदाय के लिए चेक डेम निर्माण कार्य कटंगी नाला में स्वीकृत राशि – 14.46 लाख, जिला खनिज संस्थान न्यास योजनांतर्गत स्वीकृत सी.सी. रोड निर्माण कार्य (बीच बस्ती बाजार परिसर में) स्वीकृत राशि – 10 लाख लोकार्पण साथ ही साल्हेओना में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र सीएससी भवन निर्माण कार्य 5 लाख, शेड निर्माण 10 लाख, विश्वासपुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण 3 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण 15 लाख शामिल है। वित्त मंत्री ने मानिकपुर बड़े सहित इन सभी गांवों में दस दस लाख रूपये के कार्यों को स्वीकृत करने की घोषणा की, वहीं विश्वासपुर राधा माधव मंदिर में 20 लाख के कार्य की स्वीकृति की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.