रायगढ़ में खाद्य-औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई : जांच में मिले 11 प्रतिष्ठान बिना वैध लाइसेंस के संचालित ,एक्सपायरी पेय पदार्थ नष्ट, दवाओं के सैंपल जांच को भेजे
ठेला होटल-चाट दुकानों में मिली गंदगी, संचालकों को दी गई सख्त चेतावनी
रायगढ़ : जिले में “सही दवा, शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर चल रहे 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान के दूसरे दिन भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
अभियान के तहत खाद्य प्रकोष्ठ की टीम ने सोमवार को 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। दो दिनों में अब तक कुल 37 प्रतिष्ठानों की जांच हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान 11 प्रतिष्ठान बिना वैध लाइसेंस के संचालित मिले। कई होटल-ढाबों में साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने संचालकों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
औषधि प्रकोष्ठ की टीम ने 5 मेडिकल स्टोर्स और उनके भंडारण परिसरों की जांच की। इस दौरान 2 संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए और वैक्सीन के रखरखाव की भी जांच की गई।
लैलूंगा एवं मुकडेगा क्षेत्र में जांच के दौरान एक्सपायरी डेट के पेय पदार्थ बिकते मिले, जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट कराया। वहीं खरसिया में ठेला होटल और चाट दुकानों में गंदगी और खुले में रखे खाद्य पदार्थ मिलने पर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई। पुसौर, घरघोड़ा और तमनार में भी टीम ने निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही व्यापारियों और आम लोगों को स्वच्छता, सुरक्षित भोजन और सही दवा के इस्तेमाल के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
गौरतलब है कि यह विशेष जांच अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक चलेगा, जिसके तहत जिले के सभी खाद्य एवं औषधि प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है।
In the fast-moving internet ecosystem, many users look for solid
alternatives to Web11
업소에 따라선 오히려 손님보다 언니가 더 중요한
역할을하는 경우도 있습니다.
I don’t еven know how I ended up һerе, but I thought this post was greаt.
I dօn’t know who you are but definitely you are going
to a famօus Ьlogger if you arе not already 😉 Cheers!
Here is my Ьlog :: Zero Emission Vehicle
Tried my luck at 68bet1 and it was okay. Nothing spectacular, but a solid option overall. Give it a spin if you’re bored though. You can find it at 68bet1
77fbet is a decent option if you’re looking for some classic casino games. Sign up on 77fbet
bbjl22 had some interesting promotions when I checked them out. I had some good luck there once or twice. Definitely worth looking into. Give them a shot: bbjl22