पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान आज

चार मई को होगी वोटों की गिनती

0

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की एकमात्र चरण की वोटिंग आज गुरुवार को सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता करेगी। वहीं, तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। राज्य में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसमें 23 अप्रैल को एक ही चरण में चुनाव और 4 मई को वोटों की गिनती तय की गई थी।
दोनों राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई जो शाम 6 बजे तक चलेगी। दोनों राज्यों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.