ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम एक मई से होंगे लागू
नएगेमिंग प्राधिकरण का गठन: नए गेमिंग एक्ट के उल्लंघन पर दंड और जुर्माने का प्रावधान
नई दिल्ली : ऑनलाइन गेमिंग को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025’ आगामी एक मई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएगा। गेमिंग सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए सरकार ने एक नई गेमिंग प्राधिकरण का भी गठन किया है।केंद्र सरकार ने ‘ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन अधिनियम 2025’ के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। भारत में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। इस कानून का मकसद ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को एक तय ढांचे में लाना और इसके संचालन को व्यवस्थित करना है।
ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय के ए़डिशनल सेकेट्री होंगे। इसके सदस्यों में गृह मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी, वित्तीय सेवा विभाग के ज्वॉइंट सेक्रेटरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी, युवा मामले और खेल मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी और कानूनी मामलों के विभाग के ज्वॉइंट सेक्रेटरी शामिल होंगे।
ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया ऑनलाइन गेम्स को निर्धारित करने और उनके रजिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदार होगी। इसके पास डेटा को सुरक्षित रखने के निर्देश जारी करने और निर्देश देने जैसी शक्तियां भी होंगी।
नए गेमिंग एक्ट को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने उल्लंघन पर दंड और जुर्माने के कई तरह के प्रावधान किए हैं