रायपुर । रायपुर संभाग में 118 स्थलों में रेत भंडारण की अनुमति विक्रय प्रयोजन हेतु जारी की गई है। रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में विधायक श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू के लिखित प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधायक के द्वारा मांगी गई जानकारी पर बताया है कि पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा जारी सस्टेनेबल सैंड माइनिंग मैनेजमेंट गाइडलाइन के अनुसार 10 जून से 15 अक्टूबर की अवधि में नदी में रेत उत्खनन प्रतिबंधित किया गया है। जून 21 के बाद रायपुर संभाग के सभी जिलों में खनिज अंबे द्वारा अवैध उत्खनन की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 जून से 14 जुलाई 2021 की अवधि में रायपुर संभाग में रेत के अवैध उत्खनन के कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमें से एक प्रकरण में 43 हजार रुपये समझौता राशि वसूल की गई है, शेष 3 प्रकरणों में कार्यवाही प्रचलन में है। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि 118 स्थलों में रेत भंडारण की अनुमति दी गई है जिसमें से 15 जून 2021 की स्थिति में 114 अनुज्ञाधारियों ने रेत भंडारण किया। चार अनुज्ञाधारी ने रेत का भंडारण नहीं किया है।
10 Comments
Leave A Reply
Cancel Reply
… [Trackback]
[…] Find More Info here to that Topic: raigarhsandesh.com/4-cases-registered-for-illegal-sand-mining/ […]
… [Trackback]
[…] Info to that Topic: raigarhsandesh.com/4-cases-registered-for-illegal-sand-mining/ […]
… [Trackback]
[…] Find More Information here to that Topic: raigarhsandesh.com/4-cases-registered-for-illegal-sand-mining/ […]
… [Trackback]
[…] Find More on that Topic: raigarhsandesh.com/4-cases-registered-for-illegal-sand-mining/ […]
… [Trackback]
[…] Info on that Topic: raigarhsandesh.com/4-cases-registered-for-illegal-sand-mining/ […]
FuDlSftNvydksHZa
… [Trackback]
[…] Read More Info here on that Topic: raigarhsandesh.com/4-cases-registered-for-illegal-sand-mining/ […]
… [Trackback]
[…] Here you will find 528 additional Information to that Topic: raigarhsandesh.com/4-cases-registered-for-illegal-sand-mining/ […]
… [Trackback]
[…] Here you will find 35096 more Info to that Topic: raigarhsandesh.com/4-cases-registered-for-illegal-sand-mining/ […]
… [Trackback]
[…] Find More on on that Topic: raigarhsandesh.com/4-cases-registered-for-illegal-sand-mining/ […]