पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंदों तक पहुँच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

हितग्राही जेमा बाई को मिली व्हीलचेयर

0

पत्थलगांव: पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ लगातार पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम तिलडेगा की हितग्राही जेमा बाई पति देतारी को आवेदन देने के कुछ ही दिनों के भीतर व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम तिलडेगा निवासी जेमा बाई को चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर उन्होंने फिलिस्तीना एक्का के माध्यम से आवेदन दिया था। आवेदन देने के कुछ ही दिनों बाद प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई। इससे हितग्राही और उनके परिवार को काफी राहत मिली है इसी क्रम में कटंगतराई से भद्रापारा तक डामर सड़क निर्माण कार्य की भी स्वीकृति मिली है। सड़क स्वीकृत होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.