28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल

2

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति 2021-22 में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले दोनों पक्षों ने कोर्ट में दलीलें दीं जिस पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया था जिसके बाद उन्हें 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है। केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया उल्लेखनीय है प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले में केजरीवाल को गिरफ़्तार किया था। गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत ने शुक्रवार को 28 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.